छत्तीसगढ़ में जल्द होगी 5 हजार शिक्षक भर्ती, फरवरी में जारी होगा विज्ञापन; मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

CG Teachar Bharti 2026: राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी सूचना है। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही नई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार फरवरी महीने में शिक्षक भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया जाएगा। इस भर्ती के तहत कुल 4708 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

फरवरी में जारी होगा शिक्षक भर्ती का विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभागीय स्तर पर मंथन चल रहा है। फरवरी 2026 में विज्ञापन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इसमें व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक जैसे पद शामिल हो सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापम या संबंधित विभाग के माध्यम से कराई जा सकती है।


हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

इस शिक्षक भर्ती से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। खासकर वे अभ्यर्थी जो लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह खबर काफी उत्साहजनक है। 4708 पदों की संख्या होने के कारण प्रतियोगिता जरूर रहेगी, लेकिन योग्य उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर होगा।

पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी जल्द

भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल्स पर नजर बनाए रखें।

शिक्षक भर्ती से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

सरकार का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इस भर्ती के बाद प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिलेगा।


👉 छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026, शिक्षक भर्ती विज्ञापन फरवरी, और 4708 शिक्षक पद जैसी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें 👉 

💰उधार दिए पैसे वापस लाने का आसान तरीका: ये ऐप करेगा कमाल, बस ये सेटिंग कर लो 🤓

❤️ हार्ट अटैक मरीज की जान कैसे बचाएं? जानिए CPR कैसे देते हैं ? क्या है CPR?

✅ 25 हजार जमा करने पर मिलेगा 7.5 लाख रिटर्न: बेटी की पढ़ाई, शादी की नहीं होगी चिंता-जल्दी उठाएं लाभ-Post Office SS Yojna

🥝 सेहत का खजाना है ये फल: बाल से लेकर दिल की सेहत के लिए है फायदेमंद- Kiwi Health Benefits

⛽क्या है E20 पेट्रोल? क्या इथेनॉल मिले पेट्रोल से गाड़ी की माइलेज पर होता है असर? जानिए सच्चाई, अब E27 लाने की तैयारी में सरकार