आज का पंचांग
- ज्योतिषाचार्य डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे
तिथि संवतः कार्तिक मास कृष्ण पक्ष तृतीया गुरुवार, रात्रि 10.53 तक रहेगी, विक्रम संवत 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, 9 अक्टूबर।
ग्रह विचार (प्रातः 5.30): सूर्यः कन्या, चंद्रः मेष, मंगलः तुला, बुधः तुला, गुरुः मिथुन, शुक्रः कन्या, शनिः मीन, राहुः कुम्भ, केतुः सिंह राशि में स्थित है।
शुभाशुभ ज्ञानमः सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र रात्रि 8.01 बजे तक, तत्पश्चात कृत्तिका, वज्र योग, विष्टि करण।
राहुकालः दोपहर 1.19 से 2.47 तक बजे तक।
दिशाशूलः दक्षिण-आवश्यक हो तो दही से बनी वस्तु खाकर प्रस्थान करें।
चौघड़िया मुहूर्तः प्रातः 5.58 से 7.26 तक शुभ, प्रातः 10.23 से 11.51 तक चर, प्रातः 11.51 से 1.19 तक लाभ, दोपहर 1.19 से 2.47 तक अमृत, दोपहर 4.15 से 5.44 तक शुभ, सायं 5.44 से 7.16 तक अमृत, रात्रि 7.16 से 8.48 तक चर।
आज का राशिफल(9 अक्टूबर 2025)
मेष
शुभ अंकः 1 शुभ रंगः सफेद
धन हानि के संकेत हैं, अतः वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। विदेश या बाहरी स्रोतों से लाभ मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग नई दिशा देगा।
वृष
शुभ अंकः 3 शुभ रंगः हरा
सट्टेबाजी या जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।
मिथुन
शुभ अंकः 6 शुभ रंगः स्लेटी
थकान और शारीरिक असुविधा महसूस हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात प्रसन्नता देगी और मनोबल बढ़ेगा।
कर्क
शुभ अंकः 8 शुभ रंगः नीला
चल-अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार में मतभेद शांत होंगे। हालांकि मानसिक तनाव बना रह सकता है, पर दिन के अंत में राहत के संकेत हैं।
सिंह 🦁
शुभ अंकः 2 शुभ रंगः सफेद
धन लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी या निवेश से लाभ मिल सकता है। आपके प्रयासों से कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा और संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या
शुभ अंकः 1 शुभ रंगः बैंगनी
कार्यभार अधिक रहेगा, परिश्रम का फल मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता आएगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा परंतु आपका आत्मविश्वास जीत दिलाएगा।
तुला
शुभ अंकः 2 शुभ रंगः हरा
संघर्ष के बाद सफलता के संकेत हैं। राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है और शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक 🦀
शुभ अंकः 3 शुभ रंगः लाल
कार्य सिद्ध होंगे और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा और लोगों में प्रभाव बढ़ेगा।
धनु
शुभ अंकः 5 शुभ रंगः सुनहरा
शिक्षा व करियर क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा और परिवार में में खुशी का वातावरण रहेगा।
मकर
शुभ अंकः 3 शुभ रंगः नारंगी
बेरोजगारों को नए अवसर मिलेंगे। योजनाओं को मूर्त रूप देने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मतभेद शांत होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
कुंभ
शुभ अंकः 1 शुभ रंगः बॉटल ग्रीन
नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन
शुभ अंकः 9 शुभ रंगः आसमानी
महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतें। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। भूमि या भवन से जुड़े मामलों में लाभसंभव है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।