CG Weather News Today: गुरुवार को प्रदेश के रायपुर और भिलाई शहर के साथ कई स्थानों पर दोपहर के बाद भारी वर्षा हुई । प्रदेशभर में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बादलों की गरज और बिजली चमकने जैसी गतिविधियां भी जारी रह सकती हैं। हालांकि, आज (गुरुवार) के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन रायपुर में दोपहर के वक्त तेज बारिश दर्ज की गई।
वहीं कल यानी 10 अक्टूबर के बाद से बारिश पर ब्रेक लग सकता है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे की बात करें तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है, सबसे ज्यादा 40MM बारिश पेंड्रा रोड में हुई है।
तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान 33.5 डिग्री राजनांदगांव और सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। वहीं, सरगुजा में तापमान गिरने के साथ धुंध छाने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है।
अक्टूबर में अब-तक 109% ज्यादा हुई बारिश
इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 28.3 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को 'पोस्ट मानसून' यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।
फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो रही है।
मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
Facebook page
Follow us
यह भी पढ़ें 👉