Swami Chaitanyanand Saraswati /parthsarthi Arrested: स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी को दिल्ली पुलिस ने शनिवार देर रात आगरा से गिरफ्तार किया। उन पर दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट रिसर्च में पढ़ने वाली 17 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने चैतन्यानंद के पास से 2 फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए हैं, जिनमें उन्हें संयुक्त राष्ट्र में स्थायी राजदूत और ब्रिक्स संयुक्त आयोग का सदस्य और भारत का विशेष दूत बताया गया है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
- चैतन्यानंद को आगरा के ताजगंज स्थित होटल द फर्स्ट गोयल हॉटिलियर्स से गिरफ्तार किया गया।
- वह शनिवार शाम करीब 4 बजे होटल पहुंचे थे और पार्थ सारथी के नाम से कमरा लिया था।
- रात में लगभग 3:30 बजे दो पुलिसकर्मी आए जिन्होंने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया और उन्हें अपने साथ ले गए।
![]() |
फाइल फोटो |
स्वामी चैतन्यानंद पर क्या है आरोप?
- चैतन्यानंद पर आरोप है कि वह छात्राओं को धमकाकर, अश्लील मैसेज भेजकर और विदेश यात्रा का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था।
- उसने कई बार स्टूडेंट को देर रात कमरे में बुलाया और कम ग्रेड देने की धमकी दी।
- जांच में यह भी सामने आया कि तीन महिला वार्डन और फैकल्टी भी आरोपी की मदद करती थीं और छात्राओं पर दबाव डालकर चैट्स डिलीट करवाती थीं।
यह भी पढ़ें 👉
आरोपी के सारे अकाउंट सीज
- पुलिस ने चैतन्यानंद के 18 बैंक खाते और 28 फिक्स्ड डिपॉजिट की पहचान की है, जिनमें लगभग 18 करोड़ रुपये जमा हैं।
- सभी खातों को सीज कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
अदालत की कार्रवाई
- दिल्ली की एक अदालत ने चैतन्यानंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
- अब चैतन्यानंद को वसंत कुंज पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें 👉
❤️ हार्ट अटैक मरीज की जान कैसे बचाएं? जानिए CPR कैसे देते हैं ? क्या है CPR?
🥝 सेहत का खजाना है ये फल: बाल से लेकर दिल की सेहत के लिए है फायदेमंद- Kiwi Health Benefits