एलन मस्क ने भगवान गणेश को लेकर किया पोस्ट: Grok AI से पूछा ये क्या है,Grok AI ने दिया ये जवाब..

एलन मस्‍क ने भगवान गणेश को लेकर एक पोस्‍ट शेयर क‍िया है। इसमें ग्रोक एआई का द‍िया गया जवाब शाम‍िल है। मस्‍क यूं ही कोई पोस्‍ट नहीं करते। इस पोस्‍ट के क्‍या मायने हो सकते हैं, आइए जानते हैं

Elon Musk Lord Ganesha Post : दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्‍क इंटरनेट पर काफी एक्‍ट‍िव रहते हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं और अपनी राय रखते हैं। मंगलवार को एलन मस्‍क ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ग्रोक एआई का बताया हुआ एक जवाब शेयर किया है। यह जवाब भगवान गणेश से संबंधित है। एलन मस्‍क ने ग्रोक एआई के जिस लिंक को शेयर किया है, उसमें एक हिडन डॉक्‍युमेंट यानी सीक्रेट डॉक्‍युमेंट शेयर किया था। इसे देखने के बाद ग्रोक ने जवाब दिया कि यह एक छोटी पीतल या कांसे की मूर्ति हैं, जिसमें हिंदू धर्म के पूजनीय देवता भगवान गणेश मौजूद हैं। ग्रोक एआई ने यह भी बताया कि मूर्ति दक्ष‍िण भारतीय शैली में बनी है और घरों व मंदिरों में पूजा के लिए इस्‍तेमाल की जाती है।


एलन मस्‍क ने अपना पोस्‍ट एक्‍स पर शेयर किया है। 

उन्‍होंने कोई कमेंट या कैप्‍शन नहीं लिखा। सिर्फ एक लिंक शेयर किया है, जो भगवान गणेश की मूर्ति के बारे में बताता है। मूर्ति के बारे में ग्रोक एआई ने लिखा है कि भगवान गणेश का हाथी जैसा सिर है और एक सूंड है। उनके चार हाथ हैं, जिनमें वो पारंपरिक चीजें जैसे- मोदक (मिठाई), अंकुश (कांटेदार छड़ी) पकड़े हुए हैं। वे कमल के आसन पर बैठे हैं और उनके सिर के पीछे एक सजावटी मेहराब है। मूर्ति के पैरों के पास चूहा है, जो गणेश जी का वाहन है। ग्रोक एआई के अनुसार, भगवान गणेश को बाधाओं को दूर करने वाला, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। उनकी मूर्तियां घर के पूजा कमरों में रखी जाती हैं।

एलन मस्‍क के हर कदम के पीछे कोई ना कोई मंशा रहती है। भगवान गणेश से जुड़ा ग्रोक एआई का जवाब पोस्‍ट करना किसी मंशा का हिस्‍सा हो सकता है। हालांकि अभी इसका सटीक आकलन नहीं लगाया जा सकता है।

Grok AI क्या है ?

Grok AI एक शक्तिशाली आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस है जो उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत करने में सक्षम है। यह वास्तविक समय में जानकारी प्रदान करता है और जटिल समस्याओं का समाधान करने में मदद करता है।

Grok AI के उपयोग

•शोध और अकादमिक कार्यों में मदद
•व्यवसाय और उद्योगों में डेटा विश्लेषण और भविष्यवाणी
•कोडिंग और तकनीकी कार्यों में सहायता

Grok AI की विशेषताएं

• वास्तविक समय में जानकारी प्रदान करना
• जटिल समस्याओं का समाधान करने में मदद
• फाइल अपलोड और विश्लेषण की क्षमता